गुरुवार, 6 नवंबर 2025

मैं साथ ले जाऊंगी

लोग कहते हैं, खाली हाथ जाना है…
पर मैं जानती हूँ, मैं अपनी सबसे अनमोल धरोहर साथ ले जाऊँगी—
अपनी भावनाएँ, अपना स्नेह, करुणा, दया और मेरी माँ जैसी ममता।

मेरे बाद शायद मेरे जैसी संवेदनाएँ जन्म लें,
पर मेरी संवेदनाएँ… मेरा हृदय… मेरे अनुभव…
वो कोई और नहीं ला सकेगा।

क्योंकि मैं जानती हूँ,
जो स्वरूप ईश्वर ने मुझे दिया,
वैसा कोई और नहीं बन सकता…
और यही मेरा सच है, मेरी पूँजी है, मेरा अमरत्व।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें