बुधवार, 30 सितंबर 2015

तुम मुझे आजमाओगे

बड़ा गुमान था तुमपर
की मेरा साथ निभाओगे
नही मालुम था मुझको
की तुम मुझे आजमाओगे।
दुनिया के भीड़ से तुझको
रखा था संभाल के
पर भूल गयी थी की
तुम हो हस्ती कमाल के।
दिखा के ख्वाब आँखों को
मुझे फिर सताओगे
नही मालुम था मुझको
की तुम मुझे आजमाओगे।
तुम्हारी बातें ही मेरे
जीने का सहारा है
तेरे सिवा जहाँ में
और क्या हमारा है।
बहला के दिल को मेरे
यु तुम चले जाओगे
नहीं मालुम था मुझको
की तुम मुझे आजमाओगे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें