सोमवार, 28 सितंबर 2015

मेरे पास चले आना

जब याद मेरी हद कर दे
तो रुकना नही तुम
मेरे पास चले आना।
जब भी घना अँधेरा छा जाए
तो डरना नही
मेरे पास चले आना।
जब हर तरफ चिराग बुझ जाए।
और कुछ भी नजर ना आये।
तुम घबराना मत
मेरे पास चले आना।
जब आकाश में बादल
छ जाए।
यादों की बरसात हो जाए।
तुम उदास मत होना।
मेरे पास चले आना।
जब साँसे उखड़ने लगे
आहे तड़पने लगे।
तुम टूटना मत
मेरे पास चले आना।
जब दिल तुम्हारा दुखने लगे
कोई तुम्हारा छूटने लगे
तुम रोना मत
मेरे पास चले आना।
मैंने भी तो किया है
तुमसे हद तक प्यार
आज भी करती हूँ
तुम्हारा इन्तजार।
तुम सोचना नही
मेरे पास चले आना....

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें