फिर कोई ख्वाब ना देना तुम इस दिल को मेरे
ख्वाब टूटे जो मरे तो शायद मै बिखर जाऊँगी।
हँस के जीने का कोई शौक नही मुझको साहिब।
तोड़ के एहसास की दुनियाँ को संवर जाऊँगी।।
बहुत बाँधा तूने ऐ वसूल ए मुहब्बत दिल को।
अब जख्म दे तो शायद मै भी बदल जाऊँगी।।
बहुत भटकी हूँ मै तुझे चाह के चाहत के लिए।
तुझसे मुहब्बत की सजा देख मै भी पाऊँगी।।
मै ही नादाँ थी जो समझी नही जमाने का चलन।
आग लग ही गयी तो देख अब जल जाऊँगी।।
#दिव्या
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें