बात उन्ही की होती है जिनमे कुछ बात होती है।
दिल में बस जाए यहाँ किसकी औकात होती है।।
वक्त को भीच के मुट्ठी में बंद कर तो जाने तुमको।
ऐसी किस्मत नही यहाँ हर किसी के पास होती है।।
जो मोड़ देते है तुफानो को मचलने से साहब।
साथ उनके दुनिया और सारी कायनात होती है।।
जिनको आता है मौजो में कश्ती को चलाना।
उस शख्स के लिए हर राह आसान होती है।।
तेरे जज्बे को सलाम करती हु ऐ दोस्त मेरे।
तुझमे जो बात है सब में कहाँ वो बात होती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें