मेरा आगाज कहता है की राहे इश्क है चल दो।
बहुत खायी है ठोकर मैंने मुझको रोक ले ऐ दिल।।
तेरे हर अंजाम से वाकिफ मेरी ये रूह है सुन ले।
मुझे अब फिर से तोड़ो मत मुझे फिर रोक ले ऐ दिल।।
कभी फूलों से भी लग जाती है चोटें बहुत गहरी।
मेरे जख्मों को मत छेड़ो मुझे अब रोक ले ऐ दिल।।
मुहब्बत में वफ़ा का जिक्र केवल एक बहाना है।
न हो फिर मेरे अरमान घायल मुझे रोक ले ऐ दिल।।
जिसे देखो यहाँ सब इश्क के मारे ही दीखते है।
हमे जीना है बस खुद में ही मुझे तू रोक ले ऐ दिल।।
शुभ रात्री दोस्तों
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें