दिल टूटने की फिर गवाही दे दो।
आके फिर एक और तबाही दे दो।।
अश्क बहकर युही बेकार हो रहे है।
सहेज लू मुझे एक सुराही दे दो।।
कैसे चलू सरे राह सफर लंबा है।
आज मुझे साथ एक राही दे दो।।
मै परेशान रही आज तक तेरे खातिर।
दो पल के लिए गम से जुदाई दे दो।।
बहुत घुटता है दम तेरी खामोशी से।
जिन्दगी अब मुझे खुदसे बिदाई दे दो।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें