रविवार, 27 सितंबर 2015

रुको ना!!

रुको ना!!
इस घर में कुछ सामान है
मेरे कुछ अरमान है
समेट लूँ
फिर चलती हूँ
तुम्हारी दुनियाँ में...
रुको ना!!
कितने ख्वाब सजाये थे
इस घर की दरो दीवार पर
हर एक कोना सजाया था
अपनों के ऐतबार पर
निहार लूँ
फिर चलती हूँ
रुको ना..
तुम्हारी दुनियाँ में...
एक उम्र बीता है
इसी चौखट पर
यही वो दर्पण है
जिसमे देखा है
वर्षो अपना अक्स
इस काया को उतार लूँ
फिर चलती हूँ
तुम्हारे साथ
तुम्हारी दुनिया में
रुको ना.....

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें