गम नहीं जहाँ का चाहे कितना भी खिलाफ हो,
चलूँगी उसी राह पर जो सीधी और साफ हो...!
लोग मिलते है यहाँ डाले हुए चेहरे पर नकाब।
वो साथ हो ले मेरे राह में जो बेनकाब हो....!
सच झूठ की बातो से फिर घायल है दिल मेरा।
या खुदा खुदगर्जों के सारे गुनाह माफ़ हो...!
ना मिला किसी को यहाँ मुकम्मल जहाँ तो क्या।
पर दर्द के मेरे भी तो कुछ भी हिसाब हो...!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें