जीवन और मृत्यु
दो ही सत्य है
जीवन का अनुभव कड़वा सा
तीखा सा जहर सा
निकला।
उलझन प्रतिकार सब
बन गए जीवन का
आधार।
मोह माया में क्या रखा है
क्या अपना है
किराए की जिंदगी
किराए का घर
किराए के लोग
कठपुतली सी हो गयी जिंदगी
डोर घुमाने वाला
अब इंसान नही
घर में जो बसता था
अब वो भगवान् नही
तिरस्कार से तंग
जिंदगी बन गयी जंग।।
अब मौत आ
तुझे गले लगा लूँ
तेरे संग गा लूँ
तुझसे लिपट ले
तेरे संग चलना है
रूह को अब चैन नही
किराए की काया में
छीन लो ना साँसे मेरी
क्या रखा है माया में।।
#बेवजह
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें