मुझे फर्क नही पड़ता
रूप का श्रृंगार का
शर्त बस इतनी ही है की
सोच सही और दिल सच्चा हो
इंसानियत बसी हो रग रग में
जवाँ हो समझदारी
पर दिल बच्चा हो
रूप का क्या
माटी ही तो है
हल्की सी बारिश में गल जायेगी
तेज धुप में बदल जायेगी
बस एक ख्वाहिश है
जिंदगी तेरे
बीतने से पहले
कुछ ऐसा हो मेरे नसीब की
रेखाएं मिटने से पहले
किसी की के नसीब में उजाला ला सकूँ
किसी भूखे को रोटी खिला सकूँ
किसी के आँसू हर लूँ
किसी का दामन खुशियों से भर दूँ
मरे तो माटी मरे
#वजूद में जिन्दा रहूँ हरपल पल पल!!
मैं एक कवयित्री और लेखिका हूँ, जो शब्दों में अपनी भावनाओं की छवियाँ उकेरती है। यह मेरा छोटा-सा संसार है, जहाँ एहसास कविता बनकर और अनुभव शब्द बनकर जीवित हो उठते हैं।
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2015
मेरे मिटने से पहले
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें