रविवार, 24 जून 2018

दर्द को नासूर बनने दो

हा दर्द है मुझे
इस बात का की तुम मात्र
शब्दो मे ही सिमट के रह जाते हो
तुम्हारे शब्द
मुझे शांत तो कर देते है
पर नही खत्म होता
मात्र शब्दो से
मेरा दर्द
कभी कभी लगता है
अनदेखा करते हो
कभी कभी लगता है
परवाह है तुम्हे भी
मेरी तरह सबकी
ख्वाहिशे पूरी करने की
पर एक शब्द मेरा भी
मैं ना रहूंगी तो
क्या तुम चल लोगे
अगर हा तो
रहने दो दर्द को नासूर
बनने दो.....

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें